बागपत, मई 8 -- खेकड़ा। कस्बे में शुक्रवार शाम श्रीश्याम निशान यात्रा श्रद्धा, उत्साह और भक्तिमय माहौल के बीच धूमधाम से निकाली गई। गौशाला स्थित शिव शनि नवग्रह मंदिर से शुरू हुई यात्रा में बड़ी संख्या में श्याम भक्त निशान लेकर शामिल हुए। बैंड बाजों की मधुर धुनों और जय श्रीश्याम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। श्याम प्रेमी भजनों पर झूमते नजर आए और पूरे रास्ते भक्ति में सराबोर होकर नृत्य करते रहे। यात्रा का समापन पुनः शिव शनि नवग्रह मंदिर पहुंचकर हुआ, जहां आरती और प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन को सफल बनाने में विपिन शर्मा, देवांश गुप्ता, अमित गुप्ता, राजू गुप्ता, पवन शर्मा समेत अन्य सेवादारों का विशेष सहयोग रहा।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.