गंगापार, अप्रैल 14 -- दिघिया, हिन्दुस्तान संवाद। आंबेडकर की 135 वीं जयंती पर भीमसेना द्वारा प्रयागराज मिर्जापुर राजमार्ग पर एक भव्य रैली बैंड बाजे के साथ निकाली गई, जिसमें तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे। आंबेडकर जयंती पर प्रयागराज मिर्जापुर राजमार्ग पर स्थित दिघिया क्षेत्र के बम्हनी हेठार गांव से लेकर टिकरी गांव के बाबा साहेब आंबेडकर स्मृति द्वार तक लगभग दो किलोमीटर बैंड बाजे के साथ रैली निकाली गई। टिकरी में स्थित आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी याद तरोताजा की गई।इस अवसर पर भीमसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम मेकार्टी, चांद बाबू चंदू, रोहित कुमार गौतम, नीरज कुमार गौतम , अनूप कुमार, सत्येंद्र कुमार गौतम सहित तमाम लोगों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यह भी पढ़ें- आंबेडकर जयंती पर निकली गई प्रभात फेरी यह भी पढ़ें...