बरेली, जनवरी 19 -- फोटो 05- व्योधन खुर्द में भव्य कलश यात्रा निकाली गई व्योंधन खुर्द। गांव में महायज्ञ से पहले बैंड-बाजे के साथ कलशयात्रा निकाली गई जिसका जगह-जगह स्वागत किया गया। व्योंधन खुर्द में भव्य पंच कुण्डीय धन वर्षा महायज्ञ आरंभ हो रहा है। सोमवार को इससे पहले विशाल कलश यात्रा निकाली गई।जो गांव की निर्धारित मार्गों से होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंची। कलशयात्रा का गांव में जगह जगह स्वागत किया गया। इसके बाद यज्ञ आरम्भ हुआ। 51 वैदिक ब्राह्मणों द्वारा किया जाने वाला यह यज्ञ एक सप्ताह तक चलेगा। इस दौरान अनुज शर्मा,गिरीश पाराशरी, दिनेश शर्मा, बृजेश तिवारी, नवीन गुप्ता, पप्पू पांडू, मनीष शर्मा, रामनिवास शर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.