लखीमपुरखीरी, अप्रैल 1 -- लखीमपुर। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत को यादगार बनाने के लिए सदर स्कूल से 'स्कूल चलो रैली' का आयोजन किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता और सीडीओ अभिषेक कुमार ने बच्चों के साथ हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। कलेक्ट्रेट रोड से प्रारंभ हुई यह रैली अस्पताल रोड, गोविंद सिंह चौक और विकास भवन होते हुए सदर स्कूल पर समाप्त हुई। सबसे आगे बैंड बाजा बजाते बच्चे चल रहे थे, जो माहौल को उत्सवी बना रहे थे। सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने जोरदार नारे लगाए- 'स्कूल चलो, स्कूल चलो, पढ़ाई से आगे बढ़ो'। रैली के दौरान बच्चों ने राहगीरों और दुकानदारों से अपील की कि अपने बच्चों को अवश्य स्कूल भेजें। स्थानीय लोग भी इस नेक संदेश से प्रभावित हुए और तालियां बजाकर स्वागत किया।कार्यक्रम में शिक्षकों, अभिभावकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की भीड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.