एटा, जनवरी 24 -- शनिवार को जिले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस दौरान सविता समाज ने शहर में पहली बार भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया। कर्पूरी ठाकुर की शोभायात्रा का शुभारंभ शहर के पीपल अड्डा से हुआ। मुख्य अतिथि सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण किया और हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बैंड-बाजे, और मनमोहक झांकियों के साथ निकली शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। जनेश्वर मिश्र हॉल में शोभायात्रा प्रभारी विक्रांत माधौरिया एवं लटधारी प्रधान ने मुख्य अतिथि जनसेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीनेश ठाकुर, राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा मनतोष ठाकुर समेत सविता समाज के लोगों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष अरविंद क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.