बरेली, मई 16 -- नवाबगंज। बैंड बजा कर घर लौट रहे एक युवक की रास्ते में दबंगों ने खूब पिटाई की।रिछोला किफायतुल्ला गांव का फैजान कस्बे के चांद बैंड में कार्य करता है। 14 मई की रात वह पीलीभीत के ललौरीखेड़ा में विवाह कार्यक्रम से अपने घर जा रहा था। बाईपास रोड पर वाल्मीकि कालोनी के कुछ युवकों ने उससे गाली-गलौज और मारपीट की। घटना की रिपोर्ट युवक के पिता की ओर से थाना नवाबगंज में अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज करायी गयी है। यह भी पढ़ें- रोड रेज में युवक को अगवा कर बुरी तरह पीटा, भर्ती

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...