बैंड घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाला अंतर थाना गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार
हजारीबाग, मई 27 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। हजारीबाग के लोहसिंघना थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना क्षेत्र के मंडई गांव में 15 मई को हुई चोरी की घटना का पुलिस ने कुछ ही दिनों में खुलासा करते हुए चार सदस्यीय अंतर-थाना गिरोह को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी की गई सभी कीमती सामग्री भी बरामद कर ली गई है।
घटना का विवरण जानकारी के अनुसार 15 मई की रात चोरों ने मंडई गांव स्थित एक घर का ताला तोड़कर चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। पीड़ित की शिकायत पर लोहसिंघना थाना में कांड संख्या 55/26 दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। तकनीकी शाखा की सहायता और वैज्ञानिक अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.