बागपत, मई 5 -- बिनौली। फतेहपुर पुट्ठी गांव में श्री हनुमान मंदिर में भगवान गणेश प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर मंगलवार को बैंडबाजो के साथ शोभायात्रा धूमधाम निकाली गई। श्री हनुमान मंदिर में एक मई से चल रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अंतिम दिन शोभायात्रा बैंडबाजो के साथ मंदिर परिसर से शुरू हुई। जिसमें शामिल मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा पूरे गांव की परिक्रमा कर वापस मंदिर परिसर में आकर समाप्त हुई। ग्रामीणों ने जगह जगह आरती उतारी तथा पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। इसके बाद मंदिर परिसर में पंडित अनूप शास्त्री ने मंत्रोच्चारण के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कराई। इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन हुआ। जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में प्रभास जैन, सोनू जैन, डा.राजीव गुप्ता, मंजू तोमर, अनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.