बैंडबाजों संग निकाली मंगल कलश यात्रा
सहारनपुर, जून 12 -- कस्बे में साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन से पूर्व मंगल कलश यात्रा निकाली गई। मंगल कलश यात्रा कथा स्थल से शुरू होकर मोहल्ला महाजनान, कानून गोयन, होली चौक से होती हुई कथा स्थल पर संपन्न हुई। इससे पूर्व श्री कृष्ण प्रणामी धर्म के अनुयायियों ने श्रीमद् भागवत तथा महाराज राम रतन दास की प्रतिमा की आरती उतारी तथा प्रसाद वितरण किया। तीसरे पहर वीर पैलेस में आयोजित कथा के दौरान प्रमोद कृष्णा जी महाराज ने कलियुग के आगमन, राजा परीक्षित द्वारा शृंगी ऋषि के श्राप को स्वीकार करना और शुकदेव जी महाराज का आगमन आदि को बताया। कथा व्यास प्रमोद कृष्णा जी महाराज ने कहा कि जीवन में भक्ति, वैराग्य और सत्संग ही मनुष्य का कल्याण कर सकते हैं। श्रीमद्भागवत कथा सुनने से जो फल मिलता है उससे मनुष्य को सद्गति मिलती है।इस दौरान संतोष कुमार, विनोद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.