बागपत, मार्च 28 -- बिजवाड़ा के प्राचीन हनुमान मंदिर जीर्णोद्धार व प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का शुक्रवार को विधिवत शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर बैंडबाजों के साथ महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। मंदिर परिसर से मुख्य पुजारी शिव हरि ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर कलश यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा भूमिया मंदिर, शिव मंदिर, माता मन्दिर, प्राचीन शिव मंदिर, मेन बाजार से होती हुई पूरे गांव की परिक्रमा कर वापस हनुमान मंदिर में सम्पन्न हुई। आयोजन संयोजक विपिन तोमर ने बताया कि आगामी एक अप्रैल को शोभायात्रा व दो अप्रैल को हवन व भंडारे का आयोजन होगा। कलश यात्रा में मंदिर समिति अध्यक्ष चौधरी महावीर सिंह, पंडित नरेश शर्मा, मास्टर सतीश, अरविंद प्रधान, पीनू, प्रकाशचंद, मनोज गुप्ता, राकेश शर्मा, रिंकू गुप्ता, मनीष गोलू आदि का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...