कन्नौज, अप्रैल 14 -- कस्बे के भारतीय शिक्षा सदन इंटर कालेज खेल मैदान से डॉ.आंबेडकर की जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। नगर के मुख्य मार्ग से भ्रमण करते हुए शोभायात्रा शहीद कमलेश कुमारी स्मारक पहुंची। वहां पुष्प अर्पण के बाद मोहल्ला सुभाषनगर में डॉ.भीमराव की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ यात्रा का समापन हुआ। नगर पंचायत चेयरमैन ठाकुर हरिहर सिंह के आवास पर शोभायात्रा में शामिल लोगों के लिए ठंडी लस्सी वितरित की गई। चेयरमैन ने डॉ.भीमराव आंबेडकर के चरित्र का अभिनय कर रहे युवक का माल्यार्पण कर स्वागत किया। रजनीश शाक्य ने ठंडा शरबत वितरित किया। यह भी पढ़ें- आम्बेडकर जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा यह भी पढ़ें- आंबेडकर जयंती : जगह-जगह निकली शोभायात्रा, जयभीम के गूंजे नारे यह भी पढ़ें- उत्सव के रूप में मनाई आम्बेडकर जयंती

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...