बैंडबाजे के साथ पहुंची पुलिस, चिपकाया इश्तेहार
सीतामढ़ी, जून 18 -- सक्षम वर्मा सीतामढ़ी। जिले में फरार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डुमरा थाना पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए न्यायालय के आदेश पर दो फरार आरोपितों के घरों पर इश्तेहार चस्पा किया। इस दौरान पुलिस टीम बैंड-बाजे के साथ आरोपितों के घर पहुंची और सार्वजनिक रूप से उन्हें शीघ्र आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी।
प्रभारी थानाध्यक्ष की जानकारी डुमरा के प्रभारी थानाध्यक्ष राज शेखर के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में काफी देर तक चर्चा का माहौल बना रहा। पुलिस के अनुसार डुमरा थाना क्षेत्र के बछाड़पुर निवासी रितिक कुमार तथा आजमगढ़ निवासी निशांत लंबे समय से फरार चल रहे हैं। दोनों के विरुद्ध मोटरसाइकिल चोरी, लूटपाट समेत अन्य गंभीर आपराधिक मामलों में प्राथमिकी दर्ज है और मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.