बैंडबाजा बजाने वाले वृद्ध की सड़क दुर्घटना में मौत
चंदौली, अप्रैल 29 -- चहनियां(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर में मंगलवार की रात में काली पूजा से बाजा बजाकर लौट रहे वृद्ध की हाइवे पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना पर परिजनो में कोहराम मच गया। घटना के बाद कार चालक टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया।मारूफपुर में मंगलवार को काली पूजन का आयोजन चल रहा था। जहां पूरा गनेश गांव के रहने वाले 65 वर्षीयपन्नालाल राम अपने साथियों के साथ रात को बाजा बजाकर वहां से चहनियां हाइवे पर पैदल ही घर लौट रहे था। इसी दौरान सैदपुर की तरफ से आ रही तेज रफतार कार ने पन्ना लाल को पीछे से जोरदार टक्कर मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.