बैंडबाजा के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचा दूल्हा, जताया विरोध
बांदा, अप्रैल 20 -- बांदा। शादी से पहले बिजली कटने और बढ़े हुए बिल से परेशान दूल्हा बैंडबाजा व बराती लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गया। उसने डीएम को ज्ञापन दिया और स्मार्ट मीटरों में आ रही समस्या को दूर करने की मांग की। दूल्हे कुलदीप ने बताया कि सोमवार को उसकी बारात महोबा के खन्ना जा रही है, लेकिन विद्युत विभाग ने उसके घर की बिजली काट दी। कुलदीप के अनुसार, स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिल दोगुना आ रहा है, जिसे चुकाना उसके लिए मुश्किल हो गया है। दूल्हे ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि घर में रिश्तेदार मौजूद हैं और ऐसे में बिजली न होने से सभी को दिक्कत हो रही है। कुलदीप ने सवाल उठाया कि वह बिना बिजली के घर में दुल्हन को कैसे लाएगा। इसी समस्या को लेकर उसने जिलाधिकारी कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.