बैंगलुरू से काशी तक पैदल यात्रा पर निकला श्रद्धालु
सोनभद्र, सितम्बर 7 -- म्योरपुर। आस्था और भक्ति की अनूठी मिसाल पेश करते हुए कर्नाटक के बैंगलोर निवासी मानिकाम बैंगलोर से काशी तक की पैदल यात्रा पर निकले हैं। रविवार को वे मुर्धवा-बीजपुर मार्ग से होते हुए ग्राम पंचायत रनटोला पहुंचे। यहां समाजसेवी प्रशांत दुबे ने उनका स्वागत कर यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। मानिकाम ने बताया कि उन्होंने बैंगलोर के नामा गोविंदा सितारा स्ट्रीट, अवाती से अपनी पैदल यात्रा शुरू की है। वे आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा और ओडिशा के जगन्नाथपुरी मंदिर में दर्शन करते हुए काशी पहुंचकर वहां के मंदिरों में दर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि वे प्रतिदिन करीब 15 से 20 किलोमीटर पैदल यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मनुष्य के जीवन में आस्था और विश्वास का विशेष महत्व है। सच्ची श्रद्धा और भक्ति के माध्यम से ही मनुष्य ईश्वर की अनुभूति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.