मधुबनी, अप्रैल 3 -- बिस्फी,निज प्रतिनिधि। बिस्फी थाना क्षेत्र के बलहा पंचायत के बैंगरा गांव में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गयी। भूमि विवाद को लेकर हुई झड़प में लाठी,डंडे,खंती आदि का जमकर प्रयोग हुआ। घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गये। सभी घायलों का इलाज सीएचसी बिस्फी एवं अन्य स्थानों पर किया जा रहा है। मामले के लेकर एक पक्ष के इंद्र साहनी तथा दूसरे पक्ष के मोहित साहनी के आवेदन पर दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई है।जिसमें दस लोगों के विरूद्ध केस दर्ज किया गया है। बिस्फी एसएचओ अविनाश कुमार ने इस मामले में कारवाई करते हुए दोनों पक्ष के इन्दल सहनी,मोहित सहनी,सूरज सहनी, रवीन्द्र सहनी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...