बैंक हड़ताल से 40 करोड़ से अधिक का कारोबार प्रभावित, ग्राहक रहे परेशान
कोडरमा, सितम्बर 11 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को देशव्यापी बैंक हड़ताल का कोडरमा जिले में भी व्यापक असर रहा। जिले के राष्ट्रीयकृत समेत विभिन्न बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इसके कारण बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं और ग्राहकों को लेन-देन समेत अन्य बैंकिंग कार्यों के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा। हड़ताल के कारण जिले में करीब 40 करोड़ रुपये से अधिक का बैंकिंग कारोबार प्रभावित होने का अनुमान है। हड़ताल के समर्थन में बैंक कर्मचारियों ने जुलूस निकालकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। इस दौरान कर्मचारी विभिन्न क्षेत्रों में घूमकर कई निजी बैंकों को भी बंद कराते नजर आए। हड़ताल के कारण बैंकों में जमा-निकासी, चेक क्लीयरेंस समेत अन्य नियमित कार्य प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.