हरदोई, जनवरी 27 -- हरदोई। बैंकों की एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते मंगलवार को जिले की लगभग 250 बैंक शाखाओं में कामकाज पूरी तरह ठप रहा। अधिकांश बैंकों के ताले तक नहीं खुले। इससे जिले में करीब 500 करोड़ रुपये का बैंकिंग कारोबार प्रभावित हुआ। हड़ताली बैंककर्मी सुबह करीब साढ़े दस बजे भारतीय स्टेट बैंक की स्टेशन रोड स्थित मुख्य शाखा पर एकत्र हुए। नारेबाजी करते हुए जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। हाथों में पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग वाली पट्टियां लेकर कर्मचारियों ने सरकार पर बैंक मैनेजमेंट और यूनियनों की सहमति को लागू न करने का आरोप लगाया। इस हड़ताल का आह्वान बैंक अधिकारियों के चार और कर्मचारियों के पांच संगठनों ने संयुक्त रूप से किया था। बैंककर्मी नेताओं ने कहा कि बैंक यूनियनों और बैंक प्रबंधन के बीच इंडस्ट्रियल डिस्प्यूट एक्ट के तह...