हरदोई, मई 2 -- हरदोई। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बैंक कर्मियों एवं अधिकारियों ने ड्यूटी के दौरान काली पट्टी बांधकर पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करने तथा प्रॉफिट लिंक्ड इंसेंटिव में भेदभावपूर्ण व्यवस्था के विरोध में अपना प्रतिरोध दर्ज कराया। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के स्थानीय संयोजक राकेश पाण्डेय ने स्पष्ट किया कि नवंबर 2023 में भारतीय बैंक संघ द्वारा पांच दिवसीय बैंकिंग पर सहमति के बावजूद इसे लागू न किया जाना तथा पीएलआई के संबंध में एकतरफा और भेदभावपूर्ण निर्णय थोपना कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ अन्याय है। इस मुद्दे पर द्विपक्षीय वार्ता से समाधान ही स्वीकार्य है। यूनाइटेड फोरम के कार्यकारी चेयरमैन नेशनल कन्फेडरेशन ऑफ़ बैंक इम्प्लाइज के नेता क्षितिज पाठक के कहा कि यह विरोध कार्यक्रम इस बात का स्पष्ट संदेश है कि बैंक कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.