बैंक स्टाफ के अभाव में किसान उत्पीडन सहने को मजबूर
सहारनपुर, जून 18 -- गंगोह। गांव ततारपुर कंला स्थित बैंक केवल एक कर्मचारी के दम पर रामभरोसे चल रहा है। जिससे किसान व अन्य ग्राहक बेहद परेशान है। इंडियन बैंक में गत दो सप्ताह से बैंक केवल कैशियर के दम पर ही चल रहा है। शाखा प्रबन्धक 15 दिन से बैंक नहीं आये है। अन्य स्टाफ का भी बुरा हाल है। जिसके कारण किसानों के केसीसी समय पर जमा नहीं हो पा रहे हैं और बैंक में पूरे दिन ग्राहकों की भारी भीड़ लगी रहती है जिनमें से अधिकांश को सायं को बैरंग ही लौटना पडता है। ग्रामीणों ने बैंक के केंद्रीय कार्यालय चेन्नई में भी मोबाइल से संपर्क साधा, किंतु उधर से उन्हें कोई संतोजनक उत्तर नहीं मिल सका। किसानों विकास कुमार, रामपाल, कंवर सिंह, अनिल शर्मा, राजेश कुमार, पप्पू व रवि कुमार आदि ने बैंक के उच्चाधिकारियों से शीघ्र स्टाफ की पूर्ति करने की मांग की है। किसानों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.