बैंक से 50 लाख की धोखाधड़ी में जिले का युवक गिरफ्तार
मोतिहारी, जुलाई 20 -- हरिद्वार। आईसीआईसीआई बैंक के एक खाते से करीब 50 लाख रुपये की संदिग्ध निकासी के मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर धोखाधड़ी का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13 लाख रुपये नकद, एक स्कूटी, प्लॉट की रजिस्ट्री, फर्जी आधार कार्ड, डेबिट कार्ड और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। रविवार को मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि पुराना रानीपुर मोड़ स्थित आईसीआईसीआई बैंक शाखा प्रबंधक अपूर्व दुबे की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में भगवानपुर क्षेत्र में दबिश देकर संगीता देवी पत्नी विकास कुमार निवासी सिसौना थाना भगवानपुर, संकर सरैया मुंशी इनार जिला पूर्वी चम्पारण, अपेंदर कुमार सहगल पुत्र पाल सिंह जनकपुरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.