बैंक से 4.32 लाख गबन में फरार रोकड़िया गिरफ्तार
उन्नाव, अगस्त 8 -- फतेहपुर चौरासी। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक से 4.32 लाख गबन के आरोपित फरार रोकड़िया को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेजा। आरोपित के खिलाफ तत्कालीन बैंक प्रबंधक ने कोर्ट में फरियाद कर 22 सितंबर 2025 में फतेहपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना पुलिस ने बताया कि आरोपित को शुक्रवार सुबह काली मिट्टी चौराहा के पास पकड़ा गया। गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। बताया कि उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा में बतौर रोकड़िया कार्यरत था। बैंक कैश से 4.32 लाख रुपये गबन मामले में फरार चल रहा था। कानपुर नगर में थानाक्षेत्र कल्यानपुर के आवास विकास-एक का रहने वाला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.