सीतामढ़ी, मार्च 27 -- सीतामढ़ी। अथरी पेट्रोल पंप के समीप गोलीबारी मामले में सीएसपी संचालक हरिमोहन के परिजनों ने बताया कि हरिमोहन अपने गांव में ही सीएसपी का संचालन करते हैं। गुरुवार को वह अपनी पत्नी के साथ रुन्नीसैदपुर स्थित एसबीआई शाखा से पैसे निकालकर बाइक से घर लौट रहे थे। बैग में कितने रुपये और कौन-कौन से कागजात थे, इसका पता हरिमोहन के होश में आने के बाद ही चल सकेगा। सूचना पर पुलिस और डीआईओ की टीम ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। मामले में एसडीपीओ सदर-1 राजीव कुमार सिंह ने बताया कि जख्मी की पत्नी से पूछताछ की गई है, लेकिन गोलीबारी की घटना के बाद वह काफी बदहवास हैं, जिससे फिलहाल पूरी जानकारी नहीं मिल पा रही है। जख्मी के होश में आने के बाद ही लूट की राशि और घटना के कारणों का पता चलेगा। पुलिस टीम अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.