बेगुसराय, अप्रैल 23 -- बलिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के नगर परिषद अंतर्गत मनारी गाछी काजी टोला निवासी एक विवाहिता के लापता होने के मामले में पीड़िता की मां ने पुत्री के अपहरण कर हत्या की आशंका जताते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर कांड संख्या 225/26 दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। दर्ज आवेदन में पीड़िता की मां प्रेमा देवी ने बताया कि उनकी 25 वर्षीय पुत्री रविता कुमारी बीते 20 अप्रैल को बेगूसराय स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से रुपये निकालने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। लापता विवाहिता के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। पीड़िता की मां ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी पुत्री का अपहरण कर हत्या कर दी गयी है या फिर उसे बहला-फुसलाकर भगा लिया गया है। पुलिस मामले को गंभीरता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.