शामली, मई 16 -- शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में बैंक से रुपये निकालकर सामान खरीदने पहुंचे युवक की जेब से 50 हजार रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए चोर की तलाश शुरू कर दी है। जनपद मुजफ्फरनगर के थाना फुगाना क्षेत्र के गांव कुरावा निवासी विकास पुत्र जयपाल सिंह ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 11 मई को खरड़ बैंक से 50 हजार रुपये निकालकर शामली में पप्पी लोहे की दुकान पर सामान लेने आया था। आरोप है कि इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी जेब से 50 हजार रुपये चोरी कर लिए। यह भी पढ़ें- एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 62 हजार रुपये निकाले पीड़ित को जब रुपये गायब होने का पता चला तो उसने आसपास के लोगों से पूछताछ की। बाद में दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें चोरी की घटना कैद मि...