लखनऊ, अप्रैल 6 -- मोहान रोड पर शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय परिसर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के फर्जीवाड़े के शिकार हुए ज्यादातर ग्राहकों को उनकी जमा पूंजी नहीं मिल सकी है। इस बात से चिंतित बैंक के दो बुजुर्ग ग्राहकों को दिल का दौरा पड़ गया है। दोनों का इलाज चल रहा है। वहीं, तय समय तक रकम वापसी न होने से आक्रोशित ग्राहकों ने परिवार समेत पहुंचकर सोमवार को बैंक के बाहर प्रदर्शन किया। बैंक का गेट नहीं खुलने दिया। ग्राहकों की नारेबाजी और प्रदर्शन से करीब सात घंटे तक पुलिस और बैंक के अफसर व कर्मचारी हलकान रहे। बैंक से रकम वापसी न होने पर सरोसा निवासी बुजुर्ग सालिकराम पाल और पतौरा निवासी राम सिंह को शनिवार को दिल का दौरा पड़ गया। दोनों बुजुर्गों को परिवारीजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। सरोसा निवासी सालिकराम पाल को कुल ...