रायबरेली, जुलाई 8 -- रायबरेली,संवाददाता। बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा से फर्जी दस्तावेज के सहारे करोड़ों रुपए का लोन लेने वाले गिरोह के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में पहले भी धोखाधड़ी करने वाले लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। वहीं इस मामले में फरार चल रहे गिरोह में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। शहर के कचहरी रोड पर स्थिति बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा प्रबंधक की ओर से शहर कोतवाली में करोड़ों रुपए के घपले का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में शाखा प्रबंधक मुकेश की ओर से दी गई तहरीर में बताया कि बैंक में फर्जी दस्तावेज के सहारे करीब नौ करोड़ रुपए का लोन लिया गया। यह भी पढ़ें- धोखाधड़ी में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार लोन की किश्त समय से ना जमा करने पर इसकी जानकारी हुई तो मामले में कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई...