नई दिल्ली, जून 30 -- अगले कुछ दिनों में नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। बता दें कि जून का महीना ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए काफी हलचल भरा रहा। इस दौरान टोयोटा इनोवा क्रिस्टा से लेकर मर्सिडीज-बेंज S-क्लास जैसे कई धांसू मॉडल देखने को मिले। अब जुलाई के साथ साल 2026 की दूसरी छमाही की शुरुआत हो रही है। इस महीने भी कई बेहतरीन कारें लॉन्च और डेब्यू के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस लिस्ट में बजट हैचबैक से लेकर दमदार हाइब्रिड एसयूवी और लग्जरी गाड़ियां तक शामिल हैं। ऐसे में आइए जुलाई में आने वाले इन 7 मॉडलों पर एक नजर जरूर डालें।रेनॉ क्विड फेसिलिफ्ट 2026 रेनॉ अपनी सबसे सस्ती कार क्विड का नया फेसिलिफ्ट मॉडल 3 जुलाई को लॉन्च करने जा रही है। मारुति ऑल्टो K10 को टक्कर देने वाली इस बजट कार को करीब सात साल बाद दूसरा बड़ा अपडेट म...