जमुई, जून 6 -- सिकंदरा। निज प्रतिनिधि सिकंदरा लखीसराय रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जहां बैंक से 50 हजार रुपये की निकासी कर खाता अपडेट करवा रहे एक व्यक्ति के रुपये उचक्कों ने बड़ी सफाई से उड़ा लिए। घटना के बाद पीडि़त ने सिकंदरा थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार लछुआड़ थाना क्षेत्र के खुटखट गांव निवासी दीनदयाल महतो पिता बालेश्वर महतो बैंक ऑफ इंडिया सिकंदरा शाखा से 50 हजार रुपये की निकासी करने पहुंचे थे। बैंक से रुपये निकालने के बाद उन्होंने नकदी को एक थैले में रख लिया। बैंक परिसर में कुछ देर तक रहने के बाद जब उन्होंने अपने थैले की जांच की तो उनके होश उड़ गए। बताया जाता है कि उनके हाथ में थैला तो मौजूद था, लेकिन किसी अज्ञात उचक्के न...