सीतापुर, मार्च 18 -- तंबौर (सीतापुर),संवाददाता। बहन की शादी के लिए मेहनत से जुटाई गई 5.60 लाख रुपये की नकदी पर बाइक सवार बदमाशों ने हाथ साफ कर दिया। युवक बैंक से रुपये निकालने के बाद कुछ देर के लिए प्रिंटिंग प्रेस पर रुका ही था कि पहले से पीछा कर रहे बदमाशों ने मौका पाकर बाइक की डिग्गी से नकदी से भरा बैग पार कर दिया और फरार हो गए। काजी टोला निवासी आफताब ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन की शादी 12 अप्रैल को तय है, जिसके चलते वह शादी की तैयारियों में जुटा हुआ है। इसी क्रम में मंगलवार को वह पहले इंडियन बैंक पहुंचा, जहां से उसने 1 लाख 60 हजार रुपये निकाले। इसके बाद वह बैंक ऑफ इंडिया गया और वहां से 4 लाख रुपये की नकदी निकाली। दोनों बैंकों से रुपये निकालने के बाद उसने पूरी रकम एक बैग में रखकर अपनी बाइक की डिग्गी में सुरक्षित रख दी।आफत...