छपरा, अप्रैल 9 -- दिघवारा। थाना क्षेत्र के सीतलपुर स्थित एसबीआई बैंक शाखा से रुपये निकालकर बाहर निकली एक महिला से जालसाजी कर दो युवकों ने 16 हजार रुपये ठग लिए। पीड़िता सीतलपुर बाबूटोला गांव निवासी विमलेश कुमार की पत्नी सरस्वती देवी बताई जाती हैं। इस संबंध में उन्होंने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया कि वह अपने खाते से 20 हजार रुपये निकालकर घर जा रही थीं, तभी पीछे से आए दो व्यक्तियों ने रुपये का चेंज देने के बहाने उनसे 16 हजार रुपये ठग लिए। प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पिटाई, अस्पताल में भर्ती तरैया । थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक की ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अपने कब्जे में लेकर रेफरल अस...