मधुबनी, अप्रैल 9 -- राम शरण साह मधुबनी। अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी व जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रभारी सचिव सचिन कुमार ने बैंक के अधिकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत से जुड़े मामलों की सूची शीघ्र डीएलएसए कार्यालय भेजने का निर्देश दिया है। उन्होंने गुरुवार को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक मामलों के निपटारे के लिए बैंक अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में एलडीएम गजेन्द्र मोहन झा, पीएनबी के डीसीओ राकेश कुमार सिन्हा, इंडियन बैंक से राम उदगार सिंह, सेंट्रल बैंक के चंदन कुमार, एसबीआई के सौरभ कुमार, ग्रामीण बैंक से ऋषभ कुमार सहित अन्य बैंकों एवं बीमा कंपनी के अधिकारी व प्रतिनिधि मौजूद थे। डीएलएसए के सुशांत चक्रवर्ती ने बताया कि बैंक अधिकारियों को शीघ्र मामलों की सूची देने का आदेश दिया गया है ताकि पक्षकारों को समय से नोटिस भेजा ...