छपरा, अप्रैल 17 -- छपरा, हमारे संवाददाता l जिले में बैंक सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शुक्रवार को व्यापक स्तर पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ संचालित किया गया। अभियान के तहत पुलिस टीमों ने सरकारी और निजी बैंकों में पहुंचकर सुरक्षा इंतजामों का गहन निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए। जांच के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्टेट बैंक, ग्रामीण बैंक, पंजाब नेशनल बैंक , सेंट्रल बैंक सहित विभिन्न प्राइवेट बैंकों का निरीक्षण किया। इस दौरान बैंक परिसरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, उनकी कार्यशीलता और कवरेज एरिया की विस्तार से जांच की गई। यह भी पढ़ें- छपरा जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था का सीनियर कमांडेंट ने लिया जायजा, दिए अहम ...