फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 18 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बैंकों को सीडी रेशियो बढ़ाये जाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही कहा कि ऋण वितरण को गति प्रदान करें। कलेक्ट्रेट सभागार में हुयी बैठक में जनपद में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी। इसके साथ ही बैकबार लक्ष्य प्राप्ति, ऋण वितरण और लाभार्थियों को समयबद्ध सेवायें उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। डीएम ने सीडी रेशियो अनुपात पर चर्चा की जिसमें बैंक आफ बड़ौदा, इंडियन बैंक, पीएनबी, स्टेट बैंक को सीडी रेशियो बढ़ाने के निर्देश दिये। बैठक मे विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, ऋण वितरण की पारदर्शिता, लाभार्थियों तक समयबद्ध पहुंच सुनिश्चित करने को भी निर्देश दिये गये। डीएम ने कहा कि समग्र विकास के लिए...