चम्पावत, फरवरी 17 -- चम्पावत। आरसेटी की ओर से चलाए गए दो दिनी बैंक सखी प्रशिक्षण का समापन हुआ। इस दौरान महिलाओं को बैंकिंग से संबंधित जानकारी दी गई। आरसेटी निदेशक प्रांशु मैठाणी ने बताया कि प्रशिक्षणार्थियों का दो साल तक मार्गदर्शन किया जाएगा। चम्पावत में मंगलवार को बैंक सखी के प्रशिक्षण का समापन किया गया। प्रशिक्षण में बैंकिंग ऋण योजना, साइबर क्राइम, सरकारी योजनाएं, सामाजिक सुरक्षा स्कीम, समय प्रबन्धन, स्वरोजगार आदि की जानकारी दी। आरसेटी के फैकल्टी प्रकाश चंद और विजय लडवाल ने विभिन्न उद्यमिता के विषयों पर प्रशिक्षणार्थियों का मार्गदर्शन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.