इटावा औरैया, सितम्बर 24 -- जसवंतनगर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कार्यरत बैंक सखियों ने विभिन्न मांगों को लेकर बीडीओ को संबोधित ज्ञापन एडीओ ग्राम विकाश महेश बाबू को सौंपा। बैंक सखियों ने पद स्थायी करने, मानदेय बढ़ाकर 20 हजार रुपये प्रतिमाह करने, बैंक कर्मचारियों की तरह आवश्यक सुविधाएं देने और सुरक्षा बीमा कराने की मांग की। बैंक सखियों ने बताया कि वे स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने, बैंक क्रेडिट लिंकेज, बैंकिंग कार्यों और रिकवरी में सहयोग करती हैं। इसके बावजूद उन्हें मेहनत के अनुरूप मानदेय नहीं मिल रहा है। उन्होंने आर्थिक सुरक्षा की मांग की। इससे पहले बैठक में ब्लॉक स्तर पर संगठन का गठन किया गया। यह भी पढ़ें- Mau News: मानदेय बढ़ोतरी के लिए समूह और बैंक सखी हुईं आक्रोशित इसमें अध्यक्ष विनय शाक्य, सचिव अन...