कन्नौज, जून 9 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड मुख्यालय सभागार में बैंक सखियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें उन्हें बैंकिंग सेवाओं के विस्तार और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को वित्तीय सुविधाओं से जोडऩे संबंधी आवश्यक जानकारियां दी गईं। बैठक में बताया गया कि अब बैंक सखियां एनआईसीटी कंपनी के माध्यम से बैंक ऑफ इंडिया के साथ मिलकर कार्य करेंगी और ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों के बैंक खाते खुलवाने में सहयोग करेंगी। बैठक के दौरान बैंक सखियों को बताया गया कि बैंक खाते खोलने, विभिन्न बैंकिंग योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने तथा वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। यह भी पढ़ें- आकांक्षी विकासखंड कौशांबी में बीएलबीसी बैठक सम्पन्न इसके साथ ही उन्हें यह भी अवगत कराया गया कि अधिक संख्या में खाते खुलव...