मऊ, मई 5 -- बैंक संबंधी वादों का अधिक संख्या में निस्तारण के निर्देश - दीवानी न्यायालय में नौ मई को आयोजित होगा राष्ट्रीय लोक अदालतसचित्र : 07-दीवानी न्यायालय सभागार में सोमवार को आयोजित प्री ट्रायल बैठक में अधिकारियों को निर्देशित करते जिला न्यायाधीशमऊ, संवाददाता।नौ मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक सम्बंधी वादों का अधिक से अधिक संख्या में चिन्हांकन व निस्तारण किये जाने के लिए सोमवार को जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजय कुमार यादव की अध्यक्षता में दीवानी न्यायालय सभागार में प्री-ट्रालय बैठक हुई।जनपद न्यायाधीश ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अधिक से अधिक संख्या में मामलों को चिन्हित करना सुनिश्चित करें, ताकि राष्ट्रय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण किया जा सके। यह भी पढ़े...