हरदोई, अगस्त 24 -- हरदोई। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की लंबित मांगों को लेकर राष्ट्रव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। संगठन ने चरणबद्ध आंदोलन के तहत 26 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन अखिल भारतीय बैंक हड़ताल करने की घोषणा की है। यूएफबीयू के संयोजक राकेश पांडेय ने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था समय की जरूरत है। पर्याप्त भर्ती न होने से कर्मचारियों पर कार्यभार बढ़ रहा है। इसका असर बैंकिंग सेवाओं की गुणवत्ता पर भी पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की। बैंक संगठनों की प्रमुख मांगों में पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करना, बैंकों में पर्याप्त संख्या में नई भर्ती करना और लंबित द्विपक्षीय समझौते से जुड़े मुद्दों का शीघ्र समाधान शामिल ...