गाज़ियाबाद, अगस्त 29 -- गाजियाबाद। मसूरी क्षेत्र में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में शुक्रवार देर रात आग लग गई। राहगीर ने धुआं निकलता देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। पुलिस की सतर्कता से बड़ी घटना होने से टल गई। एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात करीब सवा 11 बजे कॉलर अथर चौधरी ने सूचना दी कि रफीकाबाद कट के पास स्थित पीएनबी की शाखा से धुआं निकल रहा है। मौके पर मसूरी थाना पुलिस पहुंची, तो देखा कि बैंक के अंदर आग लगी है। पुलिस ने तत्काल फायर बिग्रेड को सूचना देकर बुलाया और बैंक मैनेजर को मौके पर बुलाकर बैंक खुलवाकर आग पर काबू पाया। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। शॉर्ट सर्किट से आग लगना प्रतीत हो रहा है। आग लगने से ...