बैंक शाखा में लगी आग, कैश काउंटर जलने से बचा
कौशाम्बी, जून 18 -- कौशाम्बी थाना क्षेत्र के बिजिया चौराहे पर बैंक आफ बड़ौदा की शाखा है। बुधवार की देर रात मीटर केबल में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग बैंक की तरफ फैलने लगी तो स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी हुई। मौके पर जमा लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग की लपटें बढ़ती देख फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। शाखा प्रबंधक हेमंत सरोज ने बताया कि रीजनल आफिस के लोग मौके की जांच कर नुकसान का आंकलन कर रहे। फिलहाल आज बैंकिंग का कार्य बेरौैंचा की शाखा से कराया गया है। अच्छा यह रहा कि आग कैश काउंटर के पहले ही बुझा ली गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.