रामपुर, अप्रैल 10 -- शाहबाद। शाहबाद स्थित एक बैंक शाखा में खाता खुलवाने के दौरान शाखा प्रबंधक से युवक भिड़ गया। आरोप है कि उसने प्रबंधक के साथ अभद्र व्यवहार किया। गाली-गलौज की और फिर फरार हो गया। मामला नगर स्थित शाखा से जुड़ा है। शाखा में युवक खाता खुलवाने आया था। प्रबंधक के अनुसार प्रक्रिया के तहत युवक से खाता खुलवाने में जरूरी दस्तावेज मांगे। इस पर वह भड़क गया और कर्मचारियों के साथ अभद्रता करने लगा। हंगामा होता देख उन्होंने मध्यस्थता का प्रयास किया तो आरोपी ने प्रबंधक से भी गालीगलौज शुरू कर दी। जिस पर प्रबंधक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को फोन करते ही वह शाखा से फरार हो गया। पुलिस ने पहचान के आधार पर युवक को घर से उठा लिया। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच कोतवाली में समझौता हो गया। एक युवक शाखा में खाता खुलवाने के लिए आया था। उससे प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.