बैंक शाखा में अनाधिकृत व्यक्ति के हस्तक्षेप की शिकायत
कन्नौज, जून 28 -- छिबरामऊ। सिकंदरपुर क्षेत्र के सुभाषनगर निवासी एक बैंक ग्राहक ने उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की सिकंदरपुर शाखा में एक कथित अनाधिकृत व्यक्ति द्वारा बैंक संबंधी कार्य किए जाने का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों से शिकायत कर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता गौरीशंकर पुत्र छोटेलाल ने महाप्रबंधक, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, मुख्यालय गोमतीनगर लखनऊ को भेजे गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि स्थानीय शाखा में रामपाल नामक व्यक्ति बिना किसी वैध नियुक्ति अथवा अधिकृत अनुमति के बैंक से जुड़े कार्य कर रहा है। उनका आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने उनकी दिवंगत माता रामवती पत्नी छोटेलाल के प्रस्तावित डीसीसी फाइल से संबंधित कार्यों में हस्तक्षेप किया। पीडि़त के अनुसार, जब वह धनराशि स्थानांतरण कराने के लिए बैंक पहुंचे तो कर्मचारियों से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.