आजमगढ़, मार्च 16 -- लाटघाट, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय स्टेट बैंक की शाखा बरडीहा को बेलकुंडा में मर्ज कर दिया गया है। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों ने सोमवार को बेलकुंडा बैंक शाखा के सामने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे भदौरा गांव निवासी अमन कुमार ने बताया कि लगभग 40 वर्षों से बरडीहा में स्टेट बैंक की शाखा चल रही थी। इस शाखा में लगभग 50 हजार से अधिक उपभोक्ता थे। तीन दिन पहले से ही बैंककर्मी सर्वर काम न करने की बात कहकर ग्राहकों को लौटा रहे थे। सोमवार को बैंक के कर्मचारी बरडीहा बैंक को बेलकुंडा बैंक की शाखा में मर्ज होने की बात कहने लगे। विरोध प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बैंक मर्ज की प्रक्रिया को रोकने और बरडीहा ब्रांच की सेवाओं को पुन: बहाल करने की मांग की। विरोध प्रदर्शन जितेंद्र, चंद्रकला, शीशा, प्रीति सिंह, अनिल, रंजना, विनीता स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.