बैंक शाखाओं में लेनदेन के लिए उमड़ी रही खातेदारों की भीड़, आज से हड़ताल
बागपत, सितम्बर 27 -- बागपत। बैंक यूनियनों की सोमवार से शुरू हो रही तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल को देखते हुए जिलेभर में रविवार को सार्वजनिक अवकाश के बावजूद प्रमुख बैंक शाखाएं खुली रहीं। हड़ताल के दौरान होने वाली संभावित असुविधा और नकदी संकट से बचने के लिए जिलेभर के बैंक केंद्रों और एटीएम बूथों पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी रही, जहां लोगों ने आगामी दिनों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जमकर कैश निकाला और जरूरी वित्तीय लेनदेन निपटाए। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस द्वारा बुलाई गई इस हड़ताल के कारण लगातार पांच दिनों तक बैंकिंग सेवाएं बाधित होने की आशंका जताई जा रही थी। शनिवार को महीने का चौथा शनिवार होने और रविवार को साप्ताहिक अवकाश के बाद अब अगले तीन दिन बैंकों में कामकाज ठप रहेगा। इसी स्थिति से निपटने और जनता को बड़ी राहत देने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.