रिषिकेष, मई 12 -- नगर क्षेत्र में मुख्य मार्ग से लेकर आंतरिक सड़कों से लेकर गलियों तक बैंक शाखाओं का संचालन किया जा रहा है, लेकिन पार्किंग किसी भी शाखा के पास नहीं है, जिससे इन शाखाओं के ग्राहकों को मजबूरन वाहन फुटपाथ और सड़क पर पार्क करने पड़ते हैं। यह बेतरतीब वाहन बैंक शाखाओं की वजह से ट्रैफिक जाम का सबब बन रहे हैं। इन दिनों चारधाम यात्रा और पर्यटक सीजन चरम पर पहुंच रहे हैं। संकरे मुख्य मार्ग पर पहले स्लो ट्रैफिक और वीकेंड पर जाम की समस्या पैदा होती है, जिसमें बैक शाखाओं के बाहर सड़क पर पार्किंग भी अहम भूमिका निभा रही है। घाट चौक, दून तिराहा और चंद्रभागा तिराहे के पास ही तीन बैंकों की शाखाएं हैं, जिनमें हजारों की संख्या में ग्राहकों के खाते हैं, मगर ग्राहकों के लिए वाहन पार्किंग की सुविधा शाखा के पास नहीं है। व्यस्ततम रेलवे रोड, दून रोड...