समस्तीपुर, मार्च 7 -- ताजपुर। ताजपुर एवं आसपास के ग्रामीण इलाकों के उपभोक्ता व किसान बैंक एवं बिजली विभाग की सख्ती से काफी परेशान हैं। कर्ज में डूबे किसानों को एक तरफ बैंक वाले कानूनी नोटिस भेजकर कार्रवाई की चेतावनी दे रहे हैं तो दूसरी तरफ बिजली विभाग के कर्मी बकाया वसूली के बहाने सख्ती बरतते हुए लाइन काटकर, तार नोंचकर फेंक रहे हैं। फतेहपुर, मोतीपुर, चकहैदर, चकमधौल, मौलानाचक आदि गांव के बिजली उपभोक्ताओं ने शिकायत करते हुए बताया कि बिजली विभाग वाले बेतहाशा बिल बढ़ाकर अब जबरन वसूली करने लगे हैं। खेती में नुकसान होने का हवाला देकर बकाया बाद में देने की गुहार लगाने पर लाइन काटकर वसूली के लिए केस दर्ज करने की चेतावनी देने लगे हैं। वहीं मोतीपुर के किसान ब्रह्मदेव सिंह, ललन दास, श्याम दास, कैलाश सिंह, फतेहपुर के मनोज सिंह, दिलीप सिंह आदि ने बताया...