बगहा, फरवरी 28 -- लौरिया। लौरिया थाना क्षेत्र के बेतिया-नरकटियागज-रामनर जाने वाली तिराहा हनुमान चौक पर करीब पौने एक बजे दर्जनों दुकानदार ठेला लगाकर नॉनवेज आयटम बेच रहे थे। यहां मछली से लेकर मोमो आदि फास्ट फूड की दुकानें सजती हैं। इन्हीं के बीच दुकानदार गोविंद पांच लीटर वाले सिलिंडर से मटन भून रहा था। गैस रिसाव के कारण सिलिंडर ब्लास्ट कर गया। धमाका इतना जोरदार था कि गैस का लपट सड़क पर जा रहे राहगीरों पर पड़ी और वे वहीं झुलस कर सड़क गिर गये। उसी रास्ते से ई रिक्शा पर चौतरवा थाना क्षेत्र की मां-पुत्री जा रही थी। दोनों इसकी चपेट में आ गईं। बताया जा रहा कि सबसे अधिक जख्मी होने वालों में दोनों मां-बेटी शामिल हैं। सिलेंडर के टुकड़े और आग बैंक समेत आसपास की दुकानों तक उड़कर पहुंच गये। हालांकि बड़ा हादसा टल गया। आधा दर्जन लोगों ने स्थानीय स्तर पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.