आरा, मार्च 8 -- -भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में शनिवार की रात हुई घटना -परिजन बोले : बैंककर्मियों के लोन भरने के दबाव के चलते की आत्महत्या -शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मामले की छानबीन में जुटी पुलिस आरा/शाहपुर। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में लोन की भरपाई नहीं करने से परेशान एक युवक ने खुदकुशी कर ली। शनिवार की रात उसने अपने घर में फांसी लगा ली। मृत युवक डुमरिया गांव निवासी स्व. भगवान शर्मा का 35 वर्षीय पुत्र सुनील शर्मा था। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने बताया कि सुनील शर्मा मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसने दो निजी बैंक से 40-40 हजार, जबकि एक अन्य बैंक से भी कुछ रुपये लोन लिया था। ...