नोएडा, जून 19 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। जिला न्यायालय ने बैंक लोन फर्जीवाड़े और जाली दस्तावेजों के जरिए धोखाधड़ी के मामले में आरोपी ताहिर हुसैन की जमानत अर्जी खारिज कर दी। मामला थाना सूरजपुर से संबंधित है। अभियोजन के अनुसार स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गाजियाबाद के कौशांबी स्थित एक कार्यालय पर दबिश देकर कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान एक बड़े संगठित गिरोह का खुलासा हुआ, जो फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाते और संपत्तियों के फर्जी दस्तावेज तैयार कर विभिन्न बैंकों से करोड़ों रुपये के ऋण हासिल कर रहा था। विवेचना में सामने आया कि दिल्ली स्थित मृतका रतना वासुदेव की संपत्ति के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसकी जाली रजिस्ट्री कराई गई। यह भी पढ़ें- जीबीयू गड़बड़ी मामले में सहायक मुदित कुमार की जमानत खारिज इसके बाद एचडीएफसी ब...